लखनऊ : (मानवीय सोच) बारा बिरवा चौराहे पर युवक को पीटने वाले दो सिपाहियों को डीसीपी पश्चिमी राहुल राज ने सस्पेंड कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद किसी की राहुल राज में पुलिसकर्मियों और पीड़ित के सामने बयान दर्ज कराया। बयान दर्ज होने के बाद डीसीपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर पूरे मामले की जांच एडीसीपी को सौंपी है।
डीसीपी राहुल राज ने बताया कि मानक नगर के बारा बिरवा स्थित दो पुलिसकर्मियों के द्वारा विनीत सिंह नाम के युवक की पिटाई की गई थी। इस मामले में जांच की गई और हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह और कांस्टेबल अनमोल मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच एडीसीपी को सौंपी गई है।
क्या है पूरा मामला
आइएएस की तैयारी कर रहे विनीत सिंह को पुलिस स्मैक तस्कर बताकर जेल भेज चुकी होती। विनीत सिंह ने बताया कि मानक नगर पुलिस बर्बरता की यह घटना बाराबिरवा चौराहे की है। वहां कुछ सिपाही ओला टैक्सी चालक को पीट रहे थे। विनीत से रहा न गया तो उसने विरोध किया। फिर क्या था सिपाही विनीत पर टूट पड़े।
