ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ में अपार्टमेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

लखनऊ : (मानवीय सोच)  पॉश इलाके में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की छापेमारी में विदेशी लड़कियां और पुरुष मिले हैं। सभी को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लैट में रहने वाली थाईलैंड और नेपाल की युवतियां यहां पर स्पा सेंटर की सर्विस देने के नाम पर सेक्स रैकेट चलाती हैं। यहां पर देर रात तक लोगों का आना जाना लगा रहता है।

कई बार नशेबाजी को लेकर विवाद की भी स्थित बन जाती है। जिसको लेकर थाना पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने छापेमारी कर विदेशी युवतियां (दिखने में) को पकड़ा। जिन्होंने खुद को ब्यूटी पार्लर व्यवसाय से जुड़ा होने और साथ में पकड़े गए दो युवकों को अपना साथी बताया।

लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने लखनऊ के सभी अपार्टमेंट मालिकों से अपील की है कि बगैर रेंट एग्रीमेंट और पुलिस वेरिफिकेशन के किसी को भी अपार्टमेंट किराए पर न दें। महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने कहा कि आरडब्ल्यूए (रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) की अनुमति के बिना किराए पर न दिया जाए। उन्होंने मांग की है कि पुलिस वेरिफिकेशन के साथ साथ आरडब्ल्यूए का प्राथमिक वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए।

Scroll to Top