# लखनऊ में आग का गोला बनी स्कूल बस

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  लखनऊ में एक स्कूल बस में आग लग गई. गनीमत रही कि बस खाली थी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. जयपुरिया कॉलोनी में दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस खड़ी थी, तभी अचानक इसमें से आग की लपटें उठने लगीं

वहीं, दूसरी घटना हजरतगंज की है. यहां पॉश इलाके के सुनार वाली बिल्डिंग में आग लग गई. आग चौथे फ्लोर पर लगी थी.हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बिल्डिंग में आग लगी.