लखनऊ : (मानवीय सोच) लखनऊ में बन रहा उत्तर भारत का बड़ा वेलनेस, एडवेंचर और वाटर स्पोर्ट्स रिजार्ट नवंबर में शुरू हो जाएगा। इंटौजा से माल रोड पर बहरौरा गांव में 27 एकड़ में युद्धस्तर पर निर्माण हो रहा है। पर्यटन विभाग के साथ कंपनी का एमओयू पहले हो चुका था। अब विभाग ने कंपनी का पंजीकरण भी कर लिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लागातर प्रयास कर रही है। पर्यटकों की जरूरतों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2022 के अंतर्गत पर्यटन इकाई के वर्ग साहसिक पर्यटन परियोजना के तहत लासा बीच टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड को पंजीकरण प्रमाण पत्र सौंपा गया
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि तय मानक के अनुरूप कंपनी द्वारा रिजार्ट तैयार किया जा रहा है। यह प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा, साथ ही राजधानी लखनऊ में पर्यटन विकास को गति मिलेगी।
