लखनऊ : (मानवीय सोच) मौसम भले ही करवट ले रहा हो लेकिन राजधानी में डेंगू के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को 36 नए मरीज मिले। चंदरनगर, सरोजनीनगर, इंदिरानगर और चिनहट में पांच-पांच मरीज मिले। अलीगंज में चार केस सामने आए। आठ घरों में मच्छर पनपने के हालात मिलने पर नोटिस जारी किया गया। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार राजधानी में अब तक डेंगू से एक व्यक्ति की मौत हुई है तथा 1700 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, डेंगू जैसे लक्षण और बुखार से अब तक 10 ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
