लखनऊ में कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। वह IIT-JEE की तैयारी कर रहा था। शनिवार सुबह कोचिंग पहुंचा। सीधे 8वीं फ्लोर पर चला गया। छत पर बैग और चप्पल रखी। फिर वहां से कूद गया। घटना के बाद कोचिंग सेंटर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग और पुलिस छात्र को हॉस्पिटल ले गई। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना हजरतगंज के पास कॉमर्स बिल्डिंग की शनिवार सुबह 8 बजे की है। पुलिस ने बताया- छात्र की पहचान आदित्य दुबे (17) के तौर पर हुई। वह जानकीपुरम में अपने चाचा के परिवार के साथ रहता था। माता-पिता नोएडा में रहते हैं। पिता विनय दुबे एक कंपनी में लीगल एडवाइजर हैं। यह तस्वीर 17 वर्षीय छात्र आदित्य दुबे की है। शनिवार सुबह इसकी मौत हो गई। कूदने से पहले युवती से बात की जानकारी के मुताबिक, आदित्य काफी दिनों से तनाव में नजर आ रहा था। सुबह भी कोचिंग पहुंचा तो टेंशन में दिखा। वह किसी लड़की से फोन पर बात कर रहा था। अचानक वह छत पर गया और कूद गया। वहीं, परिजनों ने बताया कि वे मौके पर पहुंचने के बाद ही कुछ कहेंगे। माता-पिता नोएडा से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की है। पुलिस कर रही CCTV की जांच घटना के बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। कोचिंग की छत से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। आदित्य ने ऐसा क्यों किया? यह अभी क्लियर नहीं हो पाया है। पुलिस ने कहा कि कोचिंग में लगे CCTV की जांच की जा रही है। परिवार से बात की जाएगी कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया?
