ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में जुए खेलने के नाम पर पुलिस ने पकड़ा और शख्स मर गया

लखनऊ में पुलिस हिरासत में एक दलित युवक की मौत के बाद से बवाल मचा हुआ है. यहां दबिश देने के दौरान जुआं खेलते हुए पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया था, इसके बाद उसकी मौत हो गई. मृतक के परिवार वालों ने पुलिस पर पीट-पीटकर मार डालने के आरोप लगाए हैं. इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं. पुलिस के अनुसार अमन की तबीयत खराब हुई और फिर उसकी मौत हो गई. हाालंकि  CCTV फुटेज में अमन बहुत आराम से चलकर पुलिसवालों के साथ जाते हुए दिखाई दे रहा है.

पुलिस का दावा है कि अमन की तबीयत खराब होने के कारण उसकी मृत्यु हुई, लेकिन सीसीटीवी फुटेज इस दावे को चुनौती देता है. फुटेज में अमन को पुलिस के साथ आराम से चलते हुए देखा जा सकता है. घटना शुक्रवार रात लखनऊ के विकास नगर सेक्टर-8 की है, जहां से अमन को चार पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिया. पुलिस का आरोप है कि वह उस समय जुआ खेल रहा था और दबिश के दौरान बेहोश हो गया. हालांकि, परिवार का कहना है कि अमन किसी पूजा की तैयारी कर रहा था और पुलिस ने उसकी हत्या कर दी.

Scroll to Top