ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में दरोगा का सिर कटा शव मिलने से सनसनी

पुलिस मुख्यालय में तैनात दरोगा ध्यान सिंह का सिर कटा शव मिलने से पुलिस विभाग में सनसनी है। कुछ दिन पहले ही उनका जालौन के लिए ट्रांसफर हुआ था। लेकिन जॉइनिंग से पहले उनकी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। उनका शव गुरुवार को रेलवे ट्रैक के पास मिला था। पुलिस आशंका जता रही है कि ट्रेन की चपेट में आकर ध्यान सिंह की मौत हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में बक्कास रेलवे ट्रैक के पास गुरूवार को एक युवक का शव मिला था। शुक्रवार को दरोगा ध्यान सिंह के रूप में शिनाख्त हुई।

पुलिस के मुताबिक ध्यान सिंह की पत्नी भी पुलिस मुख्यालय में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। ध्यान सिंह का हालही में तबादला हुआ था। ध्यान सिंह पत्नी के साथ अर्जुनगंज में किराए के मकान में रहते थे। गुरुवार को सेविंग करवाने की बता कहकर घर से निकले, लेकिन लौटकर नहीं आए। परिजनों की सूचना पर छानबीन कर रही पुलिस को रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात शव मिला जिसकी शुक्रवार को शिनाख्त हुई। घरवालों ने ध्यान सिंह की हत्या की आशंका जताकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर पुलिस आशंका जता रही है कि ध्यान सिंह ने आत्महत्या की है। 

पुलिस के मुताबिक ध्यान सिंह ने 2018 में लव मैरिज किया था, लेकिन अभी कोई बच्चे नहीं थे। गुरुवार को जालौन रवानगी थी और पत्नी से यह कहकर घर से निकले थे कि सेविंग कराने जा रहा हूं। घर से निकलकर वह अपने खुर्दही स्थित निर्माणाधीन मकान गए। मकान का काम देखने के बाद लेबर को पैसे दिए। लेबर का कहना है कि इस दौरान उनकी फोन पर किसी से बहस हो रही थी। जिसके बाद वह चले गए। तब से उनका मोबाइल स्वीच ऑफ था। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात को परिजन दरोगा की तलाश में थाने पहुंचे। उन्हें अज्ञात मिले शव के कपड़े दिखाए गए तो परिजनों ने शिनाख्त ध्यान सिंह के रूप में की। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top