ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में दूषित पानी पीना लोगों की मजबूरी

बारिश के मौसम में शहर गंदे पानी की समस्या से जूझ रहा है। पुराने लखनऊ के चौक, ठाकुरगंज, आलमबाग, जानकीपुरम, फैजुल्लागंज, इन्दिरा नगर, तेलीबाग, पीजीआई आदि क्षेत्रों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है।गंदा पानी पीने से लोग डायरिया सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि नालियों के बीच पानी की जर्जर पाइप लाइन दौड़ रही हैं। नालियां चोक होने और वाटर लाइन में लीकेज से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। वहीं, जलकल विभाग के जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

नगर निगम जोन 6 के पुराने शहर में कैसरबाग, चौक, अमीनाबाद, ठाकुरगंज, सआदतगंज, ऐशबाग आदि क्षेत्रों में तो हालात और भी खराब हैं। लगातार गंदे और दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इसलिए पानी की लाइन से पानी न लेकर लोग निजी या नगर निगम की ओर से लगाए गए सबमर्सिबल बोरिंग से पेयजल का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुराने लखनऊ में पानी की लाइन 30 से 40 वर्ष पुरानी हो चुकी है। इन्हें बदलने की जरूरत है। जलकल विभाग में पुरानी पानी की लाइन के मरम्मत कार्य के नाम पर वारे-न्यारे हो रहा है। 

Scroll to Top