ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में फिर तोड़े जाएंगे 3000 मकान

लखनऊ के कुकरैल नदी के बाद अब हैदर कैनाल नाले के किनारे हुए अवैध कब्जे को खाली कराया जाएगा। इस दौरान करीब 3000 स्थायी और अस्थायी मकान तोड़े जाएंगे। नाले की लंबाई करीब 14 किलोमीटर है।
ऐसे में 14 किलोमीटर लंबा अभियान चलेगा।

जिसका क्षेत्रफल 50 हेक्टेयर है। जियामऊ के किनारे, पारा व सरोसा भरोसा में अतिक्रमण की समस्या है। इसे हटवाने के लिए टीमों का गठन किया जा चुका है। डीएम सूर्य पाल गंगवार ने इसको लेकर निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों के साथ इसको लेकर बैठक भी की थी। इसमें तय किया गया कि नाले के दोनों तरफ हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। यहां करीब पांच दशक से ज्यादा समय से अतिक्रमण बढ़ता रहा है। साल दर साल नाले की चौड़ाई कम हो रही है। पिछले दिनों इसको लेकर राजनीति भी शुरू हुई।

जब भीम आर्मी चीफ और सांसद चंद्रशेखर रावण ने छितवापुर इलाके में दौरा किया। वहां लोगों ने यह मुद्दा उठाया था। जिसके बाद चंद्रशेखर ने इसको लेकर संसद तक में आवाज उठाने की बात कही थी। लोगों ने कहा था कि अगर ऐसा होता है तो बड़ा आंदोलन होगा।

लखनऊ में इससे पहले कुकरैल नाला (अब नदी ) के किनारे बने करीब 1800 मकान को तोड़ दिया गया था। उस दौरान भी 50 हजार की आबादी को घर छोड़ना पड़ा था। एक सप्ताह में योजना बनाकर अभियान शुरू करें जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए 1 सप्ताह में अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित किया जाए। लखनऊ में हैदर कैनाले के किनारे कम से कम एक लाख से ज्यादा की आबादी रहती है। 

Scroll to Top