लखनऊ : (मानवीय सोच) बाजारखाला इलाके में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर बनी गुमटी तोड़ते हुए पास ही पड़ी चारपाई पर चढ़ गई। हादसे में चारपाई पर सो रही बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें पुलिस ने गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर ले गई। जहां उनकी मौत हो गई।
