लखनऊ : (मानवीय सोच) जनेश्वर पार्क में आयोजित महानाट्य ‘जाणता राजा’ के समापन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शामिल हुए. इसके अलावा यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी ‘जाणता राजा’ के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समापन कार्यक्रम में उस अवसर का जिक्र किया, जब उन्होंने मुंबई में 2005 में पहली बार ‘जाणता राजा’ का मंचन देखा था. उन्होंने कहा, “तब हमारी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन था. जिस दिन मैंने ‘जाणता राजा’ का मंचन मुंबई में देखा था, उसके ठीक दूसरे दिन ही मुझे हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर घोषणा की गई.”
