लखनऊ (मानवीय सोच) वकीलों ने बुधवार को अदालती काम नहीं किया और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के परिवर्तन चौक पर उन्होंने जाम लगा दिया। मदेयगंज थाना के इंस्पेक्टर अभय कुमार को वकीलों ने पीट दिया। हालांकि, उनके जाने के बाद जाम खुल गया लेकिन इस दौरान अफरातफरी मची रही।
हापुड़ में वकीलों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ स्थित अवध बार एसोसिएसन के अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आज के दिन उन्होंने अदालती काम का बहिष्कार किया।
30 अगस्त को वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने का यह निर्णय मंगलवार शाम अवध बार की कार्यकारिणी की आपात बैठक में लिया गया। इसके प्रस्ताव की जानकारी अवध बार के महासचिव मनोज कुमार मिश्र ने दी।
