ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: पत्नी-बच्चों को एक कमरे में बंद कर युवक की हत्या

लखनऊ (मानवीय सोच)  राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज वारदात हुई है। कैंट के निलमथा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया। युवक की हत्या से पहले उसकी पत्नी और बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। फिलहाल वारदात का कारण नहीं पता चल सका है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। कई एंगलों से जांच पड़ताल की जा रही है।

बताया जाता है कि मारा गया युवक वीरेंद्र ठाकुर (42) दिव्यांग भी था। शनिवार की दोपहर वह घर में पत्नी खुशबू, बेटे अंश (2) और ऋषि कुमार (8) के साथ था। बड़ा बेटा अभिषेक स्कूल गया हुआ था।  इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे बदमाश उसके घर में घुस आए।

बदमाशों ने खुशबू और बच्चों को पहले एक कमरे में बंद कर दिया। फिर वीरेंद्र के कमरे में पहुंच कर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क भी निकाल ले गए हैं। सबकुछ इतनी जल्दी किया कि परिवार के लोग भी कुछ समझ नहीं पाए।

गोली की आवाज सुनने के बाद पत्नी और बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के लोग पहुंचे। देखा तो युवक खून से लथपथ पड़ा था। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कुछ देर में ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान भी चलाया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

 

Scroll to Top