लखनऊ : (मानवीय सोच) मेट्रो ने गुरुवार को यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई घोषणा की है। लखनऊ मेट्रो ने शहर के मशहूर कोचिंग संस्थान विद्या मंदिर क्लास के साथ एमओयू साइन किया है। जिसके मुताबिक लखनऊ मेट्रो कार्ड धारक IIT/JEE/NEET की तैयारी किफायती दाम पर कर सकेंगे।
लखनऊ मेट्रो का स्मार्ट कार्ड दिखाने पर प्रथम 10 छात्रों को कोचिंग संस्थान पर 90 प्रतिशत तक की भारी छूट मिलेगी। यात्रियों के लिए उपलब्ध सुपर सेवर कार्ड पर कोचिंग संस्थान में 30 प्रतिशत तक की छूट। वहीं गो-स्मार्ट धारकों को 20 प्रतिशत तक की भारी छूट मिलेगी। लखनऊ मेट्रो के आधिकारिक बयान के अनुसार, इस एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद छात्रों को विद्या मंदिर क्लास में निम्नलिखित सुविधाएं प्राप्त होंगी…
•मेट्रो कार्ड धारकों को प्रथम 10 रजिस्ट्रेशन पर 90 प्रतिशत तक की छूट।
•अगले 10 रजिस्ट्रेशन पर 80 प्रतिशत तक की छूट।
•अगले 10 रजिस्ट्रेशन पर 70 प्रतिशत तक की छूट।
•अगले 10 रजिस्ट्रेशन पर 60 प्रतिशत तक की छूट।
•अगले 10 रजिस्ट्रेशन पर 50 प्रतिशत तक की छूट।
•सुपर सेवर कार्ड पर 30 प्रतिशत तक की छूट।
•गो-स्मार्ट कार्ड पर 20 प्रतिशत तक की छूट।
•मेट्रो कार्ड धारकों के लिए 1 घंटे की मुफ्त संदेह क्लास उपलब्ध कराई जाएगी।
