ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने चार छात्रों को किया निलंबित

लखनऊ विश्वविद्यालय में चार छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। छात्राओं के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने की वजह से विश्वविद्यालय ने यह सख्त कदम उठाया। इन सभी का छात्रावास से आवंटन भी निरस्त कर दिया गया है। इन सभी छात्रों से समस्त छात्रोचित सुविधाएं भी छीन ली गई हैं।

साथ ही साथ छात्रों से विश्ववियालय के दोनो परिसरों में प्रवेश करने पर भी प्रतिबंधित लगा दिया गया है। विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने मंगलवार चारों छात्रों के निलंबन का आदेश जारी कर दिए। बता दें कि जानकीपुरम स्थित न्यू कैंपस में 7 दिसम्बर को देर शाम नशे में धुत छात्रों ने लावण्या छात्रावास में रहने वाली बीटेक की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की थी।

इसी बीच एक छात्र ने अपने बीच बचाव में पथराव किया तो उसकी भी पिटाई कर दी गई थी। घटना की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को लगते ही आरोपी छात्र विश्वविद्यालय से भाग गए थे। पीड़ित छात्राओं ने कुलानुशासक से लिखित में शिकायत देते दिया, जिसमें रैगिंग का जिक्र भी किया गया था। मामले के लगभग आठ दिन बीत जाने के बाद प्राक्टोरियल बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए सभी छात्रों को निलंबित कर दिया है।

कुलानुशासक कार्यालय की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। इसमें आरोपी छात्रों को लिखित अथवा स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। वहीं अगर वे ऐसा नहीं करने पर माना जाएगा कि उन्हें अपने बचाव में कुछ नहीं कहना है।निलंबित हुए छात्रों में तीन छात्र बीफार्मा कोर्स के हैं और एक एलएलबी का है। बीफार्मा के तीन छात्र अमन यादव, प्रशांत यादव और किशन सिंह हैं। वहीं अमरेंद्र सिंह एलएलबी के पांच वर्षीय कोर्स का छात्र है।

Scroll to Top