ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ यूनिवर्सिटी में बीबीए के छात्र पढ़ सकेंगे फ्रेंच और जर्मन

लखनऊ : (मानवीय सोच) एलयू में बीबीए के स्टूडेंट्स फ्रेंच और जर्मन पढ़ सकेंगे। एमबीए के विद्यार्थियों को सुपर स्पेशलाइज्ड कोर पेपर देना होगा। 12 सितंबर को को हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इसे मंजूरी मिली है। ऐसा होने से विदेश में नौकरी के लिए जाने पर स्टूडेंट्स को काफी मदद मिलेगी। एलयू के नवीन परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएस) में स्नातक के स्टूडेंट्स विदेशी भाषाओं को पढ़ सकेंगे।

बीबीए के स्टूडेंट्स को तीसरे सेमेस्टर में फ्रेंच या जर्मन में से किसी एक विषय को चुनकर पढ़ना होगा। इससे उन्हें विदेशी भाषा का ज्ञान हो सके और वहां नौकरी करने में कोई दिक्कत न हो। इस विषय को नॉन क्रेडिट रखा गया है। वहीं एमबीए थर्ड और फोर्थ सेमेस्टर के बच्चों को चुनी हुई स्ट्रीम में सुपर स्पेशलाइज्ड कोर पेपर देना होगा। जिसके क्रेडिट जुड़ेंगे। स्टूडेंट मार्केटिंग, एचआर, इंटरनेशनल बिजनेस समेत अन्य स्ट्रीम चुन सकते हैं।

Scroll to Top