ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ वासियों के लिए नए वर्ष उपहार तैयार

लखनऊ मंडल के गोमतीनगर हाईटेक टर्मिनल पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। नए वर्ष में इसके शुरू होने की पूरी उम्मीद है। टर्मिनल से देश के विभिन्न शहरों के लिए ट्रेन की सुविधा मिलेगी। 10 एकड़ में एयरपोर्ट की तरह टर्मिनल को निर्माण किया जा रहा है। इसकी सेकेंड इन्ट्री का कार्य दिसम्बर में पूरा होने वाला है। रेलवे प्लेटफार्म, स्टेशन बिल्डिंग और विभूतिखण्ड की ओर से प्रवेश का कार्य 90 फीसदी पूरा हो चुका है।

उत्तर दिशा की बिल्डिंग में भूतल के साथ दो तल और दक्षिण टर्मिनल की बिल्डिंग भूतल के साथ एक तल की है। 28 गुणा 85 मीटर का एयर कानकोर्स बनाया गया है। हाइटेक वेटिंग रूम, कैफेटेरिया, लाउंज भी है। टर्मिनल में 14 लिफ्ट और 13 एक्सेलेटर की सुविधा रहेगी। एयर कॉनकोर्स, नई टर्मिनल बिल्डिंग और यूटिलिटी ब्लॉक के साथ एलिवेटेड हाइटेक रैंप बनकर तैयार हो गया।

टर्मिनल से अधिक से अधिक ट्रेनों का संचालन और स्टापेज होगा । गौरतलब है कि टर्मिनल का निर्माण रेल भूमि विकास प्राधिकरण कर रहा है। ये प्रोजेक्ट 21 मई सन 2018 में स्वीकृत हुआ था और करीब 385 करोड़ रुपए का खर्च कर छह वर्ष में तैयार होने वाला है। 

एयर कॉनकोर्स की लंबाई 280 फुट है। ये सभी प्लेटफार्मो के ऊपर से गुजरेगा। कॉनकोर्स में बैठने की सुविधा के साथ कियोस्क भी होंगे। यहां से यात्रियों को यह भी पता चलेगा कि किस प्लेटफार्म पर कौन सी ट्रेन है।एलिवेटेड रैम्प 458.5 मीटर लंबा बनाया जाएगा। इसकी मदद से यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में मदद मिलेगी। दो कॉमर्शियल पॉकेट भी बनाए जा रहे हैं। पॉकेट-जी 21,435 और पॉकेट-एफ 21215 वर्ग मीटर का है।

ये लीज पर दिये जाएंगे। लीज के तीन मॉडल तय किए गए हैं। 45, 60 और 99 साल की लीज का प्रावधान है। गोमतीनगर टर्मिनल के सेकेंड इन्ट्री का कार्य आगामी दिसम्बर माह में पूरा होने वाला है। आगामी नये वर्ष 2025 से गोमतीनगर टर्मिनल की सौगात रेल यात्रियों को मिलने लगेगी । जो शेष कार्य बचे हैं उस पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

Scroll to Top