लखनऊ विश्वविद्यालय में स्किल डेवलपमेंट और छात्रों के ज्ञान को बढ़ावा देने लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यहां अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय में नेशनल एक्रडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेट्रीस (एनएबीएल) से मान्यता प्राप्त एडवांस इलेक्ट्रॉनिकी डिज़ाइन लैब एवं कंप्यूटर एडेड डिज़ाइन ड्राफ्टिंग लैब की शुरूआत हुई है। इन दोनो लैबों से छात्रों को प्रैक्टिकल अब काफी आसानी हो जायेगी। कुलपति ने इन लैबों की शुरूआत शुक्रवार को कर दी है। इस मौके पर इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. मनुका खन्ना, कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, कार्य अधीक्षक प्रोफेसर डीके सिंह, निदेशक द्वितीय परिसर प्रो. आरके सिंह के साथ अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। संकायाध्यक्ष प्रो. एके सिंह ने संकाय में स्थापित की गई इन अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं के बारे में बताया कि एडवांस इलेक्ट्रानिकी डिजाइन लैब में सर्किट सिमुलेशन के लिए विशिष्ट ओरकैड डिजाइन साफ्टवेयर, डिजिटल सर्किट सिमुलेशन के लिए विवडो साफ्टवेयर एवं एफ. पीजीए हार्डवेयर बोर्ड से छात्रों को इंडस्ट्री -4.0 में प्रयोग होने वाले तकनीकी को सीखाया जा सकेगा। एनएबी एल मान्यता प्राप्त डिजिटल ऑस्कल्लोंस्कोप, आर्बिट्रेरी फंक्शन जेनरेटर, मल्टी आउटपुट पावर सप्लाई, बेंच टॉप मल्टीमीटर, एलसीआर मीटर से छात्रों को जानकारी मिलेगी।
