लखनऊ : (मानवीय सोच) सिविल जजों के लिए ‘निष्पक्ष निर्णय लेने और विवादों के बेहतर निष्पादन करने’ विषय पर प्रशिक्षण सत्र का बुधवार को जेटीआरआई में आयोजन किया गया। इसमें शामिल 65 सिविल जजों को आईआईएम इंदौर के मैनेजर नवीन कृष्ण राय ने संबोधित किया। प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य जजों को मैनजमेंट से संबंधित सिद्धांतों की जानकारी देना था।
कार्यक्रम में डिसिजन विज्ञान, प्रबंधन, नेगोशीएशन सिद्धांत और मनोविज्ञान से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। नवीन कृष्ण राय ने कहा, हर व्यक्ति के जीवन के अनुभव ही उसके दृष्टिकोण को दूसरों से भिन्न बनाते हैं। किसी भी केस में निर्णय देते समय उन्हें आरोपी, पीड़ित व स्वयं के मनोविज्ञान से एक बार विचार जरूर कर लेना चाहिए।
