सड़क परिवहन निगम के तहत लखनऊ के कैसरबाग डिपो से हैदरगढ़ के बीच चलाई जाने वाली बसों की संख्या कम होने से संचालन ठप हो गया है । हाल यह है कि बसों की नहीं मिलने से रोजाना आवागमन करने वाले परिवहन यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव ड्यूटी के चलते बसों की कमी और संचालन में घाटे का बहाना करके कैसरबाग डिपो हैदरगढ़ के लिए संचालित बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पिछले तीन दिनों से यात्री बसों के अभाव में आवागमन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। दरअसल कैसरबाग डिपो द्वारा हैदरगढ़ से कैसरबाग के बीच में अभी दो सप्ताह पूर्व तक चार बस सेवाएं संचालित की जा रही थीं।
