ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखीमपुर खीरी के पलिया में हुआ हादसा, अटक गईं 80 सवारियों की सांसें

लखीमपुर : (मानवीय सोच) पलियाकलां क्षेत्र में पलिया भीरा मार्ग पर शारदा नदी पुल पर रविवार को दो निजी बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। दोनों बसों में लगभग 80 लोग सवार थे। 

पलिया से निजी बस सवारियों को लेकर लखीमपुर जा रही थी। शारदा पुल पर लखीमपुर से आ रही दूसरी बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दोनों बसों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों बसें आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से यात्रियों की सांसें अटक गई थीं। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि टकराने के बाद दोनों बसें पुल पर रुक गईं। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता, क्योंकि शारदा नदी उफान पर बह रही है। 

ये यात्री हुए घायल

  • प्यारेलाल पुत्र हजारी (65) निवासी निघासन
  • सुशीला पत्नी रमेश (45) निवासी जनपुरवा भीरा
  • काजोल पत्नी मूलचंद्र (55) निवासी पहाड़ापुर मलूकापुर भीरा
  • अमरीक कौर पत्नी बलविंदर सिंह (50) निवासी गंगानगर तिकुनियां
  • महेंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह (45) मोहल्ला किसान 2, पलिया
  • शोभित पुत्र महेश प्रसाद (22) निवासी कंधरहिया मझगईं
Scroll to Top