लखीमपुर : (मानवीय सोच) पुलिस ने नकली खाद बनाकर बेचने वाले एक माफिया पर एक्शन लिया है. पुलिस-प्रशासन ने उसकी 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति को जब्त कर लिया है. उसपर दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी है बता दें कि पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है. माफिया कारोबारी का नाम मनीष गुप्ता है. पुलिस-प्रशासन ने आज मनीष गुप्ता की 30 करोड़ करोड़ 14 लाख 25 हजार रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है. कुछ महीने पहले पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि मनीष अपनी फैक्ट्री में नकली खाद बनाने का कारोबार कर रहा है
