ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश ने मचाई तबाही

बाराबंकी : (मानवीय सोच)  12 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जिले भर में तबाही मचा दी है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। हजारों की तादाद में घरों और दुकानों में पानी भर गया है। जमुरिया नाला उफनाने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। तमाम दफ्तरों, अस्पताल और थानों में भी पानी भर गया है।

बारिश के कारण रात से ही जिले भर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चौपट हो गई है। मौसम विभाग की ओर से अभी लगातार बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह के अलावा सभी एसडीएम व पूरी प्रशासनिक मशीनरी राहत कार्य में जुट गई है।

रविवार की रात करीब 12:00 बजे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से शहर के तमाम मोहल्ले में पानी भर गया है। बड़ी संख्या में चौपहिया वाहन पानी में डूब गए हैं। जमुरिया नाला उफनाने से आसपास के मोहल्लों के अलावा तमाम सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। हजारों लोग अपने घरों में कैद हैं। कई मोहल्लों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।

Scroll to Top