ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लता मंगेशकर की फिर बिगड़ी तबीयत

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  मशहूर सिंगर लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित होने के बाद मुंबई के कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में एडमिट हैं जहां पर उनका पिछले 27 दिनों से इलाज चल रहा है. फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले बताया गया कि लता की तबीयत में सुधार हो रहा है लेकिन एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई है.

एक बार फिर बढ़ी फैंस की चिंता

कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने लता के हेल्थ को लेकर नया अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि लता जी की तबियत दोबारा से बिगड़ गई है और इस वक्त वह वेंटिलेटर पर है. ऐसे में लता की तबीयत को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है.

कोरोना से ठीक हो गईं लता मंगेशकर

कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी लता मंगेशकर की हेल्थ पर बात की थी. राजेश ने हाल ही में लता मंगेशकर की हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि उनकी सेहत अब स्थिर है. उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आ चुका है. इसके अलावा उनमें निमोनिया के भी अब कोई लक्षण नहीं हैं.

तबीयत में हो रहा था सुधार

हाल ही में लता के ट्विटर अकाउंट पर उनकी फैमिली की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया था जिसमें लिखा, लता दीदी ब्रीच कैंडी हॉस्पिल के आईसीयू में भर्ती हैं. उनका इलाज जारी है. आज सुबह उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर ट्रायल किया गया था. उनमें सुधार देखने को मिल रहा है. लेकिन अभी भी वह डॉक्टर प्रतीत समदानी और उनकी टीम की निगरानी में रहेंगी. हम आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद करते हैं.

30 हजार से अधिक गानों को दी आवाज

गौरतलब है कि लता  ने साल 1942 में 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी. पिछले सात दशक से अधिक के करियर में उन्होंने कई भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं. उन्हें भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.

 

Scroll to Top