ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लता मंगेशकर के निधन के बाद उनके अकाउंट से शेयर किया गया वीडियो

नई दिल्ली (मानवीय सोच) भारत की स्वर कोकिला से मशहूर लता मंगेशकर का फरवरी को निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं और आईसीयू में भर्ती थीं। परिवार से लेकर फैंस तक सभी उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे, लेकिन किसी की दुआ काम नहीं आई और वह हम सभी को छोड़कर चली गईं। बता दें कि जब लता मगेशकर जिंदा थीं तब वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। कभी वह पोस्ट कर अपने करियर से जुड़े किस्से बतातीं तो कभी किसी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए पोस्ट करतीं। अब लता मंगेशकर के जाने के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। ये उनके निधन के बाद उनके इंस्टाग्राम का पहला पोस्ट है।

इस पोस्ट के जरिए लता मंगेशकर का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें पहले उन्हें सम्मानित किया जाता है और फिर इसके बाद वह स्टेज पर गाना गाती हैं। इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा गया है, ‘वो आवाज, वो ऑरा, वो सादगी और वो मुस्कुराहट हमेशा रहेगी।’

अभी ये नहीं पता कि किसने लता मंगेशकर से जुड़ा ये पोस्ट किया है, लेकिन फैंस इससे काफी खुश हैं और वे इस वीडियो को शेयर करने के लिए थैंक्यू कह रहे हैं। वहीं कुछ फैंस तो एक बार फिर लता दीदी को याद कर इमोशनल हो गए हैं।

https://www.instagram.com/lata_mangeshkar/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a8495485-b4e5-435e-b210-4112b7233d08

पिता के नाम पर बने ऑडीटोरियम में लगी तस्वीर

लता मंगेशकर की हाल ही में पिता दीनानाथ मंगेशकर पर बने ऑडीटोरियम में फोटो लगाई गई है। इस दौरान पूरा परिवार साथ में दिखा। आशा भोसले तो इस वक्त अपने आंसू ही नहीं रोक पाईं और वह रोने लगीं। उन्होंने ये भी कहा कि पहले जब लता दीदी जिंदा थीं तो वह हमेशा उनकी आशीर्वाद लेती थीं, लेकिन अब उनके जाने के बाद वह किसका आर्शीवाद लेंगी और किससे अपनी बातें शेयर करेंगी। आशा ने ये भी कहा कि लता दीदी के जाने के बाद वह अनाथ हो गई हैं।

बता दें कि लता मंगेशकर ना सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी, बंगाली, गुजराती समेत कई भाषा में गाना गाती थीं। इतना ही नहीं वह हिंदी के अलावा इंग्लिश में भी गाने गा चुकी हैं। लता मंगेशकर की खास बात ही यही थी कि उन्होंने कभी संगीत में भाषा को नहीं आने दिया। लता मंगेशकर को उनकी शानदार गायकी के लिए भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया था।

Scroll to Top