ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लर्निंग डीएल को परमानेंट कराने के लिए 90 दिन की वेटिंग खत्म

लखनऊ  (मानवीय सोच)  परिवहन विभाग ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) को परमानेंट कराने के दौरान वेटिंग के झंझट को खत्म कर दिया है। यानी ऑनलाइन आवेदन करके अप्वाइंटमेंट (टाइम स्लॉट) हासिल करने के बाद पहले आवेदकों को 90-90 दिन डीएल बनवाने के लिए इंतजार करना पड़ता था, उससे मुक्ति मिल गई है। आवेदकों के लिए लर्निंग डीएल को परमानेंट कराना आसान हो गया।

परिवहन विभाग ने इसके लिए बीते मंगलवार को प्रदेश के 75 जिलों में स्थित संभागीय परिवहन अधिकारी एवं सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में परमानेंट डीएल के अप्वाइंटमेंट को पहले से बढ़ाकर दोगुने कर दिए हैं। अब जहां रोजाना 50 परमानेंट डीएल बनते थे, उसकी जगह पर 100 बनेंगे। यह नई व्यवस्था बुधवार से लागू कर दी गई है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर प्रमुख सचिव (परिवहन) वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में टेढ़ी कोठी स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में लखनऊ सहित प्रदेश भर में परमानेंट डीएल के अप्वाइंटमेंट को बढ़ाने का निर्णय लेकर 21 जून को आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल, प्रदेश भर से लोग परिवहन मंत्री से परमानेंट डीएल की 90-90 दिन की चल रही वेटिंग के कारण परेशानी को बयां किया था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब तक प्रदेश में रोजाना लर्निंग डीएल को परमानेंट कराने के 5814 अप्वाइंटमेंट जारी होने का कोटा था। अब अप्वाइंटमेंट का ये कोटा बढ़ाकर 11,628 कर दिया गया है। इस सिलसिले में एडिशनल कमिश्नर (आईटी) डीके त्रिपाठी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

आवेदन के दूसरे दिन का अप्वाइंटमेंट
लखनऊ परिक्षेत्र के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अखिलेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि अप्वाइंटमेंट दोगुने से परमानेंट डीएल बनवाने के लिए अब वेटिंग नहीं करनी पड़ेगी। अब आवेदक जिस दिन डीएल को परमानेंट कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करेगा तो दूसरे दिन का ही अप्वाइंटमेंट हासिल होगा। यानी दूसरे दिन बायोमीट्रिक टेस्ट देने आने पड़ेगा। उधर, संभागीय निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय का कोटा 198 से बढ़कर 396 एवं देवा रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय का 36 से 72 हो गया है।

Scroll to Top