ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ललित मोदी संग रिलेशनशिप पर सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई  (मानवीय सोच) सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप का जब से खुलासा हुआ है सोशल मीडिया पर बस यही चर्चा है। ललित मोदी ने ट्विटर पर तस्वीरों के साथ बताया कि वो और सुष्मिता एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले ललित मोदी ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सुष्मिता सेन को ‘बेटर हाफ’ बताया। कयास लगने लगे कि उन्होंने शादी कर ली है लेकिन जल्द ही ललित मोदी ने एक अन्य ट्वीट कर साफ कर दिया कि अभी वो डेट कर रहे हैं। जल्द ही वो शादी भी कर लेंगे। अभी तक इस पर सुष्मिता सेन ने कुछ भी नहीं कहा था। अब पहली बार उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

बेटियों के साथ शेयर की तस्वीर

ललित मोदी ने गुरुवार को जो तस्वीरें पोस्ट की थीं उसमें सुष्मिता अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखीं। कहा यह भी जाने लगा कि कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। इन सभी सवालों पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया है। सुष्मिता ने अपनी दोनों बेटियों रेने और अलीशा के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। सुष्मिता सेल्फी ले रही हैं। तीनों कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं।

पोस्ट में क्या लिखा

सुष्मिता ने कहा कि वो अपनी दुनिया में खुश हैं और उन्होंने शादी नहीं की है। वह लिखती हैं, ‘मैं अपनी जगह खुश हूं, शादी नहीं की, कोई अंगूठी नहीं, बिना शर्त वाले प्यार के आगोश में हूं… बहुत सफाई दे दिया… अब वापस जिदंगी और काम पर लौटते हैं। हमेशा मेरी खुशियों में शामिल होने के लिए धन्यवाद… उनके लिए भी जो शामिल नहीं होते। आप सभी को ढेर सारा प्यार।’

 

Scroll to Top