ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ललितपुर रेप कांड के बाद अब महिला को थाने में दी थर्ड डिग्री

ललितपुर  (मानवीय सोच) ललितपुर रेप कांड का मामला अभी शांत भी नहीं पड़ा था कि ललितपुर जिले में एक और पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है। यूपी पुलिस पर यहां एक महिला को थाने के अंदर बंद करके उसे थर्ड डिग्री देने और निर्वस्त्र करके पीटने का आरोप लगा है। थाने के अंदर महिला की बेरहमी से पिटाई के अगले दिन एसपी ने मामला संज्ञान में लेते हुए तीन पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। इनमें एक कोतवाली प्रभारी, महिला उप निरीक्षक और सिपाही शामिल हैं। वहीं उप निरीक्षक व सिपाही के विरुद्ध मारपीट संग अवैध रूप से हिरासत में लेने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।

मामला बुधवार का बताया जा रहा है। पाली थाना प्रांगण में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के साथ बलात्कार के मामले की जांच अभी पूरी भी नहीं हो सकी थी महरौनी कोतवाली में तैनात मुंशी और महिला दरोगा ने एक महिला को कमरे में बंद कर थर्ड डिग्री दी। चोरी के शक में दोनों पुलिसकर्मियों ने महिला को निर्वस्त्र करके बेल्टों से बेतहाशा पीटा। मामले को कानूनी रूप देने के लिए बाद में पीड़िता को थाने लाया गया। सुनियोजित रूपरेखा के तहत पति-पत्नी के बीच विवाद बताकर शांति भंग में बीमार पति सहित उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी। बीते रोज बुधवार को बदहवास पीड़िता को एक वाहन में लिटाकर परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां पुलिस आला अधिकारियों को दुखड़ा सुनाकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

खाना-बनाने का काम करती है पीड़ित महिला

थाना महरौनी अंतर्गत मोहल्ला खरवांचपुरा निवासी पूजा पत्नी लक्ष्मी प्रसाद (30) ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह महरौनी थाने में मुंशी के पद पर तैनात पुलिस कर्मी अंशू पटेल के डाकघर के निकट स्थित मकान पर 14 अप्रैल से खाना बनाने और झाड़ू-पोंछा का काम करती है। दो मई को सुबह खाना बनाने के बाद वह घर लौट आई। शाम को खाना बनाने पहुंची तो अंशु पटेल की पत्नी ने अंदर बिठाकर दरवाजा बंद कर मोबाइल से काल कर पति अंशू को बुला लिया। अंशू अपने साथ महिला दरोगा पारुल चंदेल को लेकर आया और उससे चोरी के संबंध में पूछताछ करने लगा। उसने अपने को निर्दोष बताया तो अंशू और महिला दरोगा ने रात आठ बजे से बिजली बंद कर पानी की बौछार लगाकर निर्वस्त्र कर बेल्टों से उसकी पिटाई की।

मारपीट के दौरान अंशू ने बताया कि एक तांत्रिक का कहना है कि चोरी काम करने वाली महिला ने की है। चोरी कबूल करने की धमकी देते हुए गालियां दीं। इसके बाद उसे और उसके बीमार पति को बुलाकर थाने ले गए। यहां भी दोनों को बुरी तरह पीटा गया। महिला ने आरोप लगाया कि थाने से फिर कमरे में लाकर मारपीट की गई। पति को कोतवाली में हवालात में बंद कर दिया। मारपीट में महिला को पूरे शरीर पर चोटें आईं हैं।

एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई

पुलिसकर्मियों ने जब महिला की हालत गंभीर देखी, तो मामले को पति-पत्नी के बीच झगड़े का बताकर पति का धारा 151 में चालान कर दिया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी निखिल पाठक ने कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक कांता प्रसाद, महिला उप निरीक्षक पारुल चंदेल, आरक्षी अंशु पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कांता प्रसाद के खिलाफ शिथिलता की वजह से कार्रवाई की गयी। वहीं उप निरीक्षक व आरक्षी के विरुद्ध मारपीट व अवैध रूप से हिरासत में लेने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मामले की विस्तृत जांच सीओ महरौनी को सौंपी गयी। उनकी रिपोर्ट पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Scroll to Top