जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर बासित अहमद डार समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया है. अभी भी एनकाउंटर जारी है. ऑपरेशन पूरा होने के बाद मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जाएगी. आपको बता दें एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर बासित डार के मारे जाने की खबर हैं. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.दरअसल रेडवानी पाईन इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सोमवार देर रात तलाशी अभियान शुरू किया था, जो मुठभेड़ में बदल गया. यहां लश्कर के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के टॉप कमांडर बासित डार के फंसे होने का शक था. बासित डार पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित है. वह कश्मीर में कई गैर स्थानीय और अन्य लोगों की हत्या में शामिल रहा है.
