ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लेखपाल परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी

लेखपाल भर्ती के लिए अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) को अधियाचन भेजा जाएगा। राजस्व परिषद को 15 मंडलों से रिक्त पदों का ब्योरा मिल गया है। शेष तीन मंडलों का ब्योरा भी दो-तीन दिन में मिलने की संभावना है। यह भर्ती करीब 9 हजार पदों पर होगी।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों में रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत सभी जिलों में लेखपालों के रिक्त पदों की गणना करवाई गई है। इसके साथ ही कार्मिक विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पहले हुए भर्ती परीक्षा की प्रतीक्षा सूची से कोई भी पद नहीं भरे जा सकते हैं। इसलिए सभी रिक्त पद पर यूपीएसएसएसी के माध्यम से ही भरे जाएंगे।

बिजली विभाग के तकनीकी कर्मियों को ग्रेड पे 4200 रुपये का वेतनमान न मिलने के कारण उनको वेतन में प्रतिमाह आठ हजार रुपये तक नुकसान हो रहा है। उनको वर्तमान में 2600 रुपये का ग्रेड पे पर वेतन मिल रहा है। जबकि उनको ग्रेड पे 4200 रुपये के तहत न्यूनतम वेतन 35,400 रुपये दिया जाए। यह समस्या विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उप्र के महाधिवेशन में उठी। विधान परिषद सदस्य पवन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इसका समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने शनिवार को गांधी भवन सभागार में आयोजित संघ के महाधिवेशन ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी बिजली विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं लेकिन वो अपनी मेहनत का सही वेतन नहीं पा रहे हैं। महाधिवेशन को उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान जय प्रकाश यादव व अमित सहगल आदि मौजूद रहे।
कॉमन कैडर घोषित करने की मांग
संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विभांशु कुमार सिंह ने मांग की कि परिचालकीय संवर्ग के तकनीकी कर्मियों के लिए कॉमन कैडर घोषित किया जाए, जिससे उनका स्थानांतरण अन्य कॉमन कैडर की भांति हो। उन्होंने 9, 14 व 19 वर्ष की सेवा पर अवर, सहायक व अधिशासी अभियंता के एसीपी की मांग की। केंद्रीय महामंत्री अनिल कुमार राठौर ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी को 2600 ग्रेड पे वेतनमान के तहत न्यूनतम वेतन 28,000 रुपये का मिलता है। उन्होंने तकनीकी कर्मियों के द्वारा विभागीय कार्य कराए जाने पर प्रति माह 15 लीटर पेट्रोल के मूल्य के भुगतान की भी बात की।
Scroll to Top