ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लोकसभा चुनाव 2024 : युवा शक्ति पर बल दे रही कांग्रेस

सहारनपुर : (मानवीय सोच)  लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस भी पूरी तरह जुट गई है। युवाओं को संगठन में तरजीह दी जा रही है। इससे साफ है कि युवा शक्ति के बल पर कांग्रेस चुनावी मैदान में उतरेगी।  इसी के तहत युवा कांग्रेस के चुनाव की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाध्यक्ष और जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष बनने को युवा कार्यकर्ताओं ने दावेदारी ठोक दी है। 

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में युवाओं की अहम भूमिका देखने को मिली है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। जिलाध्यक्ष पद के लिए गौरव वर्मा, मोहम्मद मोबिन गाडा और जुबैर ने दावेदारी की है। ऑनलाइन वोटिंग के बाद युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, जिलाध्यक्ष, जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष की घोषणा होगी। इसके बाद जिला और विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी बनाई जाएगी।
Scroll to Top