ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लोकसभा में विपक्ष पर गरजे अनुराग ठाकुर

लोकसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई है। कल से राहुल गांधी की स्पीच के बाद सत्ताधारी दल और विपक्ष आमने-सामने है और एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहा है। इस बीच बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में संविधान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘संविधान में कितने पन्ने होते हैं? ये मत बताओ कि संविधान कितना मोटा है बल्कि पेज बताओ। रोज लेकर घूमते हो, कभी खोलकर पढ़ो तो सही। पढ़ते हो नहीं, लहराते फिरते हो। जेब से निकालकर देखो।’

अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कम से कम नकल ही मार लो और बताओ संविधान में कितने पन्ने होते हैं। बहुत संविधान-संविधान करते थे। पहले ये संविधान बनाने वाले को अपमानित करते थे और अब संविधान दिखाते हैं लेकिन पढ़ते नहीं हैं।  अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये अच्छी बात है कि राहुल गांधी नेता विपक्ष बने हैं। वह पिछले 20 साल से बिना जिम्मेदारी के पावर का मजा ले रहे थे, अब उन्हें जिम्मेदारी भी लेनी पड़ेगी। ठाकुर ने कहा कि यह राहुल गांधी के लिए परीक्षा है, क्या वे विपक्ष को एकजुट रख पाएंगे? पिछले सेशन में उनकी 50 प्रतिशत से भी कम हाजिरी थी, इतनी तो आज भी नहीं हैं।

Scroll to Top