ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# वरिष्ठ नागरिकों के लिए सात मंजिला अपार्टमेंट बनाएगा एलडीए

लखनऊ : (मानवीय सोच) लखनऊ विकास प्राधिकरण गोमतीनगर के विराजखंड में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सात मंजिला अपार्टमेंट बनाएगा। इसका नाम होगा सेकंड इनिंग होम्स। इसमें 400 वर्गफीट के 56 फ्लैट होंगे। यहां जिम, योग व फिजियोथेरेपी सेंटर के साथ ही स्वीमिंग पूल की सुविधा भी होगी।

इन फ्लैटों को बुजुर्गों को लीज पर दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए शहर में ऐसी पहली बार योजना आ रही है।एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को लैंड ऑडिट की बैठक में सेकंड इनिंग होम्स को बनाने के संबंध में आदेश जारी किए। वीसी ने बताया कि ड्रोन सर्वे के बाद विराजखंड में इसके लिए 2500 वर्गमीटर जमीन चिह्नित कर ली गई है।

यहां बनाए जाने वाले सात मंजिला अपार्टमेंट के प्रत्येक फ्लोर पर 400 वर्गफीट के आठ स्टूडियो फ्लैट होंगे। फ्लैटों को इस हिसाब से डिजाइन किया जाएगा कि उनमें बालकनी, ड्रेसिंग रूम व बाथरूम के लिए ज्यादा एरिया मिले। वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित माहौल के साथ ही विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलें, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

Scroll to Top