ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# वरिष्ठ वकील के परासरण ने किया रामलला का दर्शन

अयोध्या  : (मानवीय सोच)  श्रीराम जन्मभूमि मंदिर विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय में श्रीराम मंदिर का पक्ष रखने वाले वयोवृद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य के. परासरण ने शनिवार को सपरिवार अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान रामलला के निर्माणाधीन मंदिर की प्रगति देखी और आस्थाई मंदिर में रामलला का दर्शन पूजन किया।

के. परासरण एक स्थानीय होटल में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह रामनगरी पहुंचे। श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचने पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित सदस्य डॉ. अनिल मिश्र और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी गोपाल ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान के परासरन ने भगवान श्रीरामलला को अपनी श्रद्धा निवेदित की और परिजनों के साथ दीपदान किया और भगवान को झूला झुलाया। स्थानीय पुजारी संतोष तिवारी व प्रेमचंद्र ने उन्हे अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनके शतायु होने की मंगल कामना की। परासरन ने रामलला के दर्शनोपरांत जन्मभूमि पथ और राममंदिर कार्यशाला को देखा। इसके बाद अम्मा जी मंदिर जाकर भी पूजन भी किया।

Scroll to Top