ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वसुंधरा राजे को केन्द्र में भेजने की तैयारी

जयपुर (मानवीय सोच) राजस्थान में अगले साल चुनाव होने से पहले सूबे में भाजपा किसी नए चेहरे को सामने ला सकती है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे सिंधिया को केंद्र सरकार में शामिल करने पर विचार कर रही है, जिससे राज्य में नए नेतृत्व की राह खुल सके। सूत्रों ने कहा कि हाल ही में राजे की दिल्ली यात्रा इसी को लेकर थी।

जानकारी के मुताबिक, अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस के खिलाफ एक मजबूत टीम खड़ी करकने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश नेतृत्व को पूरी तरह से बदलना चाहती है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में बिना किसी मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाला चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा जाएगा।

केन्द्र में वसुंधरा, अंतर्कलह पर लगेगी लगाम!
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘अगर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया जाता है, तो इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वसुंधरा को सीएम बनाया जाएगा। ऐसे मौके पर वह सिर्फ यह कर सकती हैं कि केन्द्र में उन्हें जो भी जगह मिले, उसे स्वीकार करें और अपने बेटे का राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करें। पार्टी को यह भी लगता है कि राजे को केंद्र में भेज देने से पार्टी राज्य के नेताओं की अंतर्कलह पर लगाम लगाकर कांग्रेस को हराने पर ध्यान केन्द्रित कर पाएगी।

पूर्वी राजस्थान पर फोकस कर रही भाजपा
आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो अप्रैल को एसटी मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेने सवाई माधोपुर में होंगे। भाजपा पूर्वी राजस्थान और उसके क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रखने वाले आदिवासी वोटर्स पर फोकस कर रही है। गौरतलब है कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 100 सीटें जीती थीं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा को लगता है कि राज्य में नेतृत्व बीते चुनाव में बड़ा मुद्दा था, और यह भी एक कारण था कि पार्टी वहां चुनाव हार गई।

Scroll to Top