ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी EVM विवाद पर, DM-कमिश्‍नर को हटाने की मांग

वाराणसी  (मानवीय सोच) ईवीएम लदी गाड़ी पकड़े जाने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार रात लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपों की बारिश की तो वाराणसी में इस मुद्दे पर सियासत गर्मा गई। अलग-अलग दलों के प्रत्‍याशियों ने चुनाव पर्यवेक्षक को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा है। प्रत्‍याशियों ने वाराणसी के डीएम को तत्‍काल हटाने की मांग की है। उधर, सुभासपा के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने तो यहां तक चेतावनी दी है कि जब तक कमिश्‍नर और डीएम हटाए नहीं जाते, तब तक मतगणना नहीं होने देंगे। गौरतलब है कि सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के मुताबिक सोमवार देर रात को पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईवीएम से लदी एक गाड़ी पकड़ी थी।

सात मार्च को सातवें और अंतिम चरण का मतदान खत्‍म होने के बाद अब सभी को 10 मार्च की मतगणना और परिणामों का इंतजार है। सात मार्च की शाम आए ज्‍यादातर एग्जिट पोलों में भाजपा को दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते दिखाया गया है। अखिलेश यादव ने इन एग्जिट पोलों को भी गलत बताते हुए कहा कि हो सकता है कि ये एग्जिट पोल इसलिए कराए गए हों कि भाजपा जब ईवीएम के साथ गड़बड़ी करे तो परिणामों पर किसी को शक न हो। सोमवार की रात सपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में ईवीएम लदी कुछ गाड़ियों के पकड़े जाने का दावा किया। अब इस मामले पर अलग अलग दलों के प्रत्याशियों ने चुनाव पर्यवेक्षक को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा है।

सपा-सुभासपा ने लखनऊ में दिया ज्ञापन
समाजवादी पार्टी और सुभासपा ने लखनऊ में चुनाव आयोग को इसे लेकर ज्ञापन सौंपा। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से वाराणसी में ईवीएम में गड़बड़ी और बरेली के स्ट्रांगरूम के बाहर सादे बैलेट पेपर के वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी पर कार्यवाही करने की मांग की है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव ने मंगलवार रात अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मदेव तिवारी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात के बाद ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज बनारस में तीन गाड़ियां ईवीएम लेकर निकली। ईवीएम को बोरे से ढका हुआ था। दो गाड़ियां को भाग गईं लेकिन एक गाड़ी को हमारे कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। राजभर ने कहा कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन है कि स्ट्रांग रूम परिसर से कोई भी ईवीएम निकलती है तो इसके बारे में प्रत्याशी को नोटिस हो, जिलाध्यक्ष को बताया जाए। इसके अलावा फोर्स के साथ ही ईवीएम को मूव किया जा सकता है। लेकिन चोरी से ईवीएम बदलने की नियत से ऐसा किया गया है। जब तक डीएम और कमिश्नर वहां रहेंगे मतगणना निष्पक्ष नहीं हो सकती है। राजभऱ ने कहा कि हमने अपनी बात चुनाव आयोग को बता दी है। जब तक दोनों अधिकारियों को हटाया नहीं जाता है हम लोग वहां मतगणना नहीं होनें देंगे। राजभर ने दावा किया कि चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि हम वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे। हम लोगों को अब ये देखना है कि क्या व्यवस्था होती है। हमारा काम है इन्हें बताना और इनका काम है उसे पूरा करने की व्यवस्था करना।

प्रत्‍याशियों ने की हैं ये चार मांगें
1- वाहन से ईवीएम बाहर ले जाने की उच्चस्तरीय जांच हो
2-चुनाव के दिन की ईवीएम और कंट्रोल यूनिट की सूची प्रत्याशियों को उपलब्ध कराई जाए
3-कथित तौर पर मतगणना प्रशिक्षण के लिए ले जाये जा रहे ईवीएम और कंट्रोल यूनिट की सूची उपलब्ध कराई जाए
4-निष्पक्ष मतगणना के लिए मंडलायुक्त व डीएम को तत्‍काल हटाया जाए
Scroll to Top