ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी को मिली एक और वंदे भारत ट्रेन, काशी से देवघर के बीच चलेगी

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी को एक और वंदे भारत की सौगात मिल गई है। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छह में से एक देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है। भारत में अब वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 60 हो गई है। वंदे भारत ट्रेनें रोजाना 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 280 से अधिक जिलों को कवर करेगी। यात्री अब बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से देवघर के लिए वंदे भारत ट्रेन का सफर कर सकेंगे।

वाराणसी-देवघर वंदे भारत ट्रेन (22500) वाराणसी से सुबह 6.20 बजे खुलेगी। 07.00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद 08.15 बजे सासाराम, 09.25 बजे गया, 10.20 बजे नवादा, 11.30 बजे किऊल, 13.15 बजे जसीडीह और 13.40 बजे देवघर पहुंचेगी।देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन (22499) बैद्यनाथधाम से 15.15 बजे खुलेगी। 15.22 बजे जसीडीह, 16.40 बजे किऊल, 17.48 बजे नवादा, 19.10 बजो गयै, 20.18 बजे सासाराम, 21.30 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी।

इसके बाद 22.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी। बाकी सप्ताह के सभी दिनों में वाराणसी-देवघर वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा।बता दें कि इसके अलावा मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को वाराणसी तक किया जा रहा है। जिससे वेस्ट यूपी और वाराणसी के लोगों को काफी ज्यादा फायदा होगा। पहले रेलवे ने मेरठ-लखनऊ तक वंदे भारत ट्रेन चलाई थी, लेकिन सीटें खाली रहने की वजह से अब इसको वाराणसी तक किए जाने का फैसला लिया गया है।

Scroll to Top