ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में गंगा के घाट डूबे , नाव संचालन पर रोक

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे नदियां उफान पर हैं। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में धूप रहेगी। वेस्ट यूपी में बारिश के कारण गंगा का जल स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। वहीं, सितंबर में वाराणसी में 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जोकि औसत से कम है। हालांकि, जून से सितंबर तक मानसून में 901 मिलीमीटर बारिश होती है,

लेकिन अब तक 568 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो कुल बारिश का 63 फीसदी है। वाराणसी के साथ पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वाराणसी के घाट पूरी तरह से डूब चुके हैं। शनिवार शाम गंगा के जलस्तर में अचानक से बढ़ोतरी देखी गई। 68.34 से बढ़कर 69.14 मीटर गंगा का जलस्तर पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 268 सेंटीमीटर बढ़ोतरी हुई है। गंगा के उफान पर होने के कारण नाव संचालन पूरी तरह से बंद हो गया है।

Scroll to Top