(मानवीय सोच) : भारत सरकार ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की सिक्योरिटी कैटेगरी को Y से बढ़ाकर Z कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को उनकी सुरक्षा का प्रभार लेने के लिए कहा है। फिलहाल जयशंकर की सुरक्षा दिल्ली पुलिस कर रही है।
अब जयशंकर को CRPF की जेड सिक्योरिटी दी जाएगी, जिसमें चौबीस घंटे उनके साथ लगभग 14-15 सशस्त्र कमांडो शिफ्ट के आधार पर सुरक्षा देंगे। CRPF के VIP सुरक्षा कवर में फिलहाल 176 लोग शामिल हैं, इनमें गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं।
