ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन पर ईडी ने सख्त रुख अपनाया : कंपनी पर 51.72 करोड़, आकार पटेल पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निर्णायक प्राधिकरण ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) का उल्लंघन करने के लिए एमनेस्टी इंडिया इंटरनेशनल पर 51.72 करोड़ रुपये और इसके पूर्व सीईओ आकार पटेल पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने फेमा के उल्लंघन के लिए कंपनी और पूर्व सीईओ पटेल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। मामला कथित रूप से फेमा का उल्लंघन, देश में समाजिक गतिविधियों के नाम पर एमनेस्टी इंटरनेशनल यूके से विदेशी अंशदान के तहत 51.72 करोड़ रुपये लेने से संबंधित है।

फेमा के उल्लंघन के मामले में ईडी ने एमनेस्टी इंडिया और कंपनी के पूर्व सीईओ पर करोड़ों रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक बयान में ईडी के अधिकारी ने कहा, ‘ईडी द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में आरोप लगाया है कि नवंबर 2013 और जून 2018 के बीच आकार पटेल के सीईओ रहते एमनेस्टी इंडिया ने विदेशी अंशदान अधिनियम की अवहेलना करते हुए एफडीआई के जरिए एमनेस्टी यूके से 52 करोड़ रुपए लिए थे। ईडी और सीबीआई इसे साल 2018 से पीएमएलए के तहत लगातार परख रही थी।’

ईडी के मुताबिक, ‘विदेशी लाभार्थी को विदेशी अंशदान से उधार ली गई राशि के अलावा कुछ भी नहीं है, जिससे फेमा प्रावधानों का उल्लंघन होता है।’

ईडी के निर्णायक प्राधिकरण ने माना है कि एमनेस्टी इंडिया इंटरनेशनल एमनेस्टी इंटरनेशनल लिमिटेड यूके के तहत एक भारतीय इकाई है, जिसे देश में सामाजिक गतिविधियों के लिए स्थापित किया गया था।

Scroll to Top