ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष बने पूर्व आईएएस अरविंद कुमार

लखनऊ : (मानवीय सोच)  सेवानिवृत्त आईएएस अरविंद कुमार ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ले ली। उन्हें मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।विद्युत नियामक आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष आरपी सिंह का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो गया था।

तभी से यह पद खाली चल रहा था। इस पद के लिए कई वरिष्ठ आईएएस अफसरों के बीच जोर आजमाइश थी। आखिरकार अरविंद कुमार के नाम पर मुहर लगी। बिजली सेक्टर में फील्ड से लेकर शासन तक का उनके अनुभव को ध्यान में रखकर उन्हें इस पद के लिए चुना गया था। इसके अलावा सार्वजनिक जवीन में सर्वसुलभता, साफ-सुथरी छवि व आम जन से अच्छा व्यवहार भी उन्हें चुने जाने का आधार बना।

वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अरविंद एमटेक डिग्रीधारी हैं। वे ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव से अपर मुख्य सचिव तक की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही पावर कॉरपोरेशन, उत्पादन, पारेषण व वितरण निगमों के भी चेयरमैन रहे हैं। सबसे कठिन माने जाने वाले पूर्वांचल के विद्युत वितरण निगम के एमडी के रूप में उनका कार्यकाल काफी सराहा जाता है। वे 2004-06 तक पूर्वांचल के एमडी रहे।
Scroll to Top