विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर सपा पहुंची कोर्ट

लखनऊ  (मानवीय सोच)  विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर समाजवादी पार्टी ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। सपा के नेता प्रतिपक्ष रहे लाल बिहारी यादव ने बताया कि कानूनी तौर पर उन्हें नेता प्रतिपक्ष पद से नहीं हटाया जा सकता। लेकिन विधानसभा ने सदस्य संख्या 10 से कम होने का हवाला देकर  नेता विरोधी दल की मान्यता समाप्त कर दी थी। लालबिहारी यादव ने अपने अधिवक्ता कृष्ण कन्हैया पाल के द्वारा रिट पिटीशन दायर करके इलाहाबाद उच्च न्यायालय खंड पीठ लखनऊ में चुनौती दी गई है। रिट पिटीशन पर सोमवार को सुनवाई होनी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *