ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विधान सभा में पहली बार आमने-सामने पड़े योगी-अखिलेश

लखनऊ (मानवीय सोच) आज (सोमवार को) यूपी विधान सभा  के अंदर पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ  और सपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  की मुलाकात हुई. जब दोनों एक-दूसरे के सामने पड़े तब उनका रिएक्शन देखने वाला था. दोनों ने एक-दूसरे को Smile दी और आपस में हाथ मिलाया. सीएम योगी और अखिलेश यादव की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जब एक-दूसरे के सामने आए सीएम योगी और अखिलेश

वीडियो में देखा जा सकता है कि अखिलेश यादव ने जैसे ही सीएम योगी आदित्यनाथ को देखा, वो आगे बढ़े और सीएम योगी की तरफ अपना हाथ बढ़ाया. इसके बाद सीएम योगी ने एक हाथ अखिलेश यादव से मिलाया और दूसरे हाथ से उनकी पीठ थपथपाई.

CM योगी ने ली विधान सभा के सदस्य के तौर पर शपथ

बता दें कि आज (सोमवार को) यूपी विधान सभा में विधायकों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम है. सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से विधायक बने हैं. उन्होंने विधान सभा के अंदर विधायक के तौर पर शपथ ले ली है. इसके अलावा करहल सीट से विधायक और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी विधान सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. शपथ लेने से पहले अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी हाथ मिलाया.

कल होगा विधान सभा अध्यक्ष का चुनाव

जान लें कि आज विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद 29 मार्च को यूपी विधान सभा अध्यक्ष चुना जाएगा. विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने पत्र जारी करके बताया है कि विधान सभा अध्यक्ष का चुनाव 29 मार्च को दोपहर 3 बजे विधान सभा मंडप में होगा. इसमें विधान सभा का कोई भी सदस्य 28 मार्च दोपहर 2 बजे से पहले नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के आठ बार के विधायक सतीश महाना को विधान सभा अध्यक्ष बनाया जाएगा.

Scroll to Top