ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विधानसभा में राजा भैया ने ऐसा क्या कहा कि कोई नहीं रोक पाया हंसी

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सतीश महाना का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ, नेता विपक्ष अखिलेश यादव समेत सभी दलों के नेता ने महाना की तारीफ की। जनता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख राजा भैया ने भी अपनी बात रखी और भाजपा-सपा की लड़ाई में दूसरे दलों के हुए हाल को कबीर के दोहे से व्यक्त किया। राजा भैया की इस बात पर सदन में जमकर ठहाके लगे।

राजा भैया ने कहा, ”माननीय अध्यक्ष जी बड़ी प्रसन्नता की बात है और आज हम सबके लिए गौरवशाली दिन है, अध्यक्ष पद पर आप आसीन हुए हैं। मैं नेता सदन, नेता प्रतिपक्ष, नेता कांग्रेस और अन्य सभी नेताओं की बात से खुद को संबद्ध करता हूं। एक लंबे समय से आपका कार्यकाल आपकी कार्यशैली, आपकी कार्यक्षमता, आपका व्यवहार, आपका शिष्टाचार देखने का अवसर मिला है। 29 वर्ष हो गए हैं, हम लोग साथ-साथ यहां बैठे हैं। तो इसमें आपको कोई यह सलाह दे कि हमारे ऊपर भी नजर डालें, इसका मैं कोई औचित्य नहीं अनुभव कर रहा हूं। क्योंकि हर दल के नेता ने आप पर विश्वास किया है। हम मानकर चल रहे हैं कि आपका अनुग्रह आपकी नजर और अवसर की समानता का लाभ हम सभी लोगों को मिलेगा।”

‘साबुत बचा ना कोई’
राजा भैया ने नेता सदन योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव को भी पहली बार विधानसभा का सदस्य बनने पर बधाई दी और स्वागत किया। इस पर अखिलेश यादव बेंच थपथपाते नजर आए। यह मेरा पहला ध्यानाकर्षण समझ लीजिए, सलाह देने लायक तो हम नहीं है। लेकिन राजनीतिक दलों पर आप संख्यावार जाएं तो या तो आपके (योगी) सहयोगी जीते हैं या आपके (अखिलेश) सहयोगी जीते हैं। कबीर दास जी का एक दोहा है कि चलती चक्की देख के दिया कबीरा रोए, दो पाटन के बीच में साबुत बचा ना कोई। एक छोटी सी संख्या, जिसमें मोना जी भी है, उमाशंकर जी भी हैं, जनसत्ता दल भी है, बहुत छोटी संख्या 5 सदस्यों की है, तो इधर भी कृपादृष्टि रहे। इस पर सदन में जमकर ठहाके लगे।

 

Scroll to Top