ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वैक्सीन कंपनियों ने घटाए बूस्टर डोज के दाम

(मानवीय सोच)  देश में 18 साल से ऊपर वाले लोगों के लिए 10 अप्रैल से बूस्टर डोज  लगने की शुरुआत होने वाली है. लोग अपने नजदीकी प्राइवेट अस्पतालों में जाकर यह डोज लगवा सकेंगे. इससे एक दिन पहले बूस्टर डोज बनाने वाली दोनों देसी कंपनियों ने कीमतों में कमी को लेकर बड़ी घोषणा की.

कोविशील्ड की बूस्टर डोज के घटे दाम

SII के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट करके कहा, ‘हमें यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद, SII ने प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोविशील्ड बूस्टर डोज (Booster Dose) की कीमत 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये प्रति डोज कर दी है. हम सभी 18+ वाले लोगों के लिए एहतियाती डोज लगाने के सरकार के इस फैसले की एक बार फिर सराहना करते हैं.’

कोवैक्सीन की कीमत भी 225 रुपये हुई

भारत बायोटेक की संस्थापक सुचित्रा एल्ला ने ट्वीट करके ऐसा ही ऐलान किया. उन्होंने कहा, ‘हम सभी वयस्कों के लिए बूस्टर डोज (Booster Dose) लगाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं. केंद्र सरकार के साथ बातचीत के बाद हमने प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोवैक्सीन की कीमत 1200 रुपये से घटाकर 225 रुपये प्रति डोज कर दी है.’

60+ वालों को फ्री में लग रही बूस्टर डोज

बताते चलें कि 60 साल से ऊपर के लोगों, हेल्थ वर्कर्स और मेडिकल स्टाफ के लिए बूस्टर डोज लगाए जाने का अभियान पहले से चल रहा है. उन्हें यह डोज सरकारी अस्पतालों में फ्री में लगाई जा रही है. अब सरकार ने 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू करने का ऐलान किया है.

18+ वालों को जेब ढीली करनी होगी

इस कैंपेन के तहत 18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में जाकर बूस्टर डोज लगवा सकेगा. उन्हें इस डोज के लिए अस्पताल को कीमत चुकानी होगी. SII और भारत बायोटेक ने शुरू में इसके लिए महंगी कीमत घोषित की थी. हालांकि सरकार से बातचीत के बाद दोनों कंपनियों ने शनिवार को इस कीमत में बड़ी कमी किए जाने का ऐलान कर दिया. अब दोनों कंपनियों की बूस्टर डोज 225 रुपये में अस्पतालों में मिल सकेगी. अस्पताल मालिक इस डोज को लगाने पर अधिकतम 150 रुपये सर्विस चार्ज ले सकेंगे. इसका मतलब ये हुआ कि उन्हें ये बूस्टर डोज अधिकतम 375 रुपये में लग सकेगी.

Scroll to Top