ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वॉट्सऐप पर साइबर ठग नेटवर्क एक्टिव, मैसेज से बचकर रहें; लग जाएगी लाखों की चपत

(मानवीय सोच) बेरोजगारी की मार झेल रहे अनगिनत युवा नौकरी के लिए शॉर्टकट की तलाश में रहते हैं. लेकिन ये शॉर्टकट कितना घातक साबित हो सकता है इसका उन्हें जरा भी इल्म नहीं होता. ऐसे युवाओं को ठगने के लिए सोशल मीडिया पर साइबर ठगों बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है. साइबर ठगी का एक बड़ा मामला जयपुर में सामने आया है. साइबर ठगी का शिकार युवक को लाखों की चपत लगी है.

नौकरी का झांसा देकर ठग रहे साइबर फ्रॉड

अगर आप भी बेरोजगार हैं और जॉब की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर जरुरी है. क्योंकि साइबर ठग आपको रोजगार देने का झांसा देकर आपके परिजनों की कमाई को लूट सकते हैं. साइबर ठगी को लेकर अगर आप जागरूक रहे तो अपने साथ ठगी होने से रोक सकते हैं.

दिखाते हैं लाखों की सैलरी का ख्वाब

जयपुर के झोटवाड़ा में रहने वाले 36 वर्षीय राधे शर्मा कई दिनों से नौकरी की तलाश कर रहे हैं. इस साल जनवरी में राधे शर्मा के मोबाइल पर एक वॉट्सऐप मैसेज आया. राधे ने मैसेज पढ़ना शुरु किया. मैसेज भेजने वाले ने खुद को इबे कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कहा कि आप 500 से 5 हजार रुपये रोजाना आसानी से कमा सकते है.

ठगों की चंगुल में फंस गया राधे

राधे की तो मानो मन की मुराद पुरी हो गयी. राधे ने तुरंत हां कर दी. इसके बाद राधे के मोबाइल पर एक मैसेज आया और उसने एक लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन करने को कहा. इसके बाद राधे को 3 टास्क दिये गये और राधे ने जब उन्हें पूरा कर लिया, तो रुपये बैंक में ट्रांसफर करने को कहा गया.

गंवा दी 3 लाख से भी ज्यादा की रकम

अब साइबर ठगों ने अपना खेल शुरू कर दिया. उन्होंने राधे को कहा कि हैंडलिंग चार्ज जमा करवाना होगा. लेकिन इससे पहले 3 टास्क पूरा करने के बहाने साइबर ठगों ने करीब 3 लाख 21 हजार रुपये एंठ लिये थे. जब हैंडलिंग चार्ज मांगा गया तब राधे को शक हुआ कि वह ठगों के चंगुल में फंस चुका है. राधे की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

Scroll to Top