ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शाइन सिटी के सीएमडी की लखनऊ की संपत्ति पुलिस ने किया कुर्क

लखनऊ (मानवीय सोच)  शाइन सिटी ग्रुप के सीएमडी राशिद नसीम के संपत्तियों को पुलिस ने शुक्रवार को कुर्क कर दिया। गोमतीनगर पुलिस ने यह कार्रवाई सीबीसीआईडी के न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकिता सिंह के आदेश पर किया है। यह आदेश 2020 में दर्ज नौ मुकदमों की सुनवाई के बाद किया गया है। राशिद नसीम पर  प्रदेश सरकार ने पांच लाख का इनाम भी घोषित किया है। वह पिछले पांच साल से लखनऊ से फरार है और दुबई में शरण लिए हुए हैं।

डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक प्रयागराज के करेली का रहने वाला राशिद नसीम शातिर ठग है। उसने शाइन सिटी नाम की रियल स्टेट कंपनी खोल करोड़ों की ठगी की है। राशिद के खिलाफ गोमती नगर हजरतगंज विभूति खंड मोहनलालगंज बीकेटी सहित कई थानों में सैकड़ों मुकदमे दर्ज हैं । राशिद पर गोमती नगर थाने में 2020 में दर्ज नौ मुकदमें, जिसमें कूटरचित के दस्तावेज, ठगी, जालसाजी और रुपए हड़पने का आरोप लगा है। इस मामले की सुनवाई सीबीसीआईडी के न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकिता सिंह ने आदेश दिया था कि शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम की संपत्ति कुर्क कर दिया जाए। राशिद नसीम का भाई और साइन सिटी का एमडी आसिफ नसीम एक साल पहले गोमतीनगर पुलिस की गिरफ्त में आया था। उसे ईओडब्ल्यू ने काफी दिनों तक पूछताछ के लिए हिरासत में रखा फिर जेल भेज दिया।

प्रदेश सरकार ने पांच लाख का इनाम घोषित किया
करोड़ों रुपए की ठगी कर फरार  राशिद नसीम की तलाश में लखनऊ पुलिस लगी थी। लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके खिलाफ दर्ज करीब  350 से अधिक मुकदमों को प्रदेश सरकार ने ईओडब्ल्यू में ट्रांसफर कर दिया ईओडब्ल्यू और लखनऊ पुलिस के साथ संयुक्त विवेचना में कई मामले में उसके खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल किए।  पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश सरकार ने राशिद नसीम और उसके भाई आसिफ पर 5-5 लाख का इनाम भी घोषित किया था।

Scroll to Top