ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शादी में डीजे बजा तो तीन घंटे तक रुका रहा निकाह

बरेली (मानवीय सोच) बरेली में शुक्रवार को हुसैन बाग में एक शादी समारोह में डीजे बजा तो दरगाह के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने डीजे बजने पर एतराज किया। तीन घंटे तक निकाह रुका रहा। लड़की पक्ष के लोगों को समझाकर डीजे बंद कराया गया और इसके बाद निकाह की रस्म पूरी की गई।

दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने शरीयत कानून का पालन करने के लिए कौम के नाम अपील जारी की थी। जिसमें उन्होंने कहा कि मुसलमान शादी जैसे कार्यक्रम में डीजे न बजाए, खड़े होकर खाना न खोए और गैर शरई मामले से दूर रहे।

टीटीएस के जिला अध्यक्ष मंजूर खान नूरी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि हुसैन बाग में एक शादी समारोह में डीजे बज रहा है। हम टीम लेकर मौके पर पहुंचे। डीजे बजने पर रोका मगर उसके बाद डीजे फिर बजाया गया। टीम ने निकाह रुकवाया। काफी देर बाद लड़की पक्ष को समझ में आया तो उन्होंने डीजे बजने से रोक दिया। इसके बाद निकाह की रस्म अदा की गई।

Scroll to Top