ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शाह और योगी आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करेंगे भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठकें

लखनऊ (मानवीय सोच) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर, घर घर जाकर प्रचार भी करेंगे।

यहां स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार नड्डा शनिवार को दोपहर 01ः00 बजे बिजनौर पहुंचेगे। वह दोपहर 01ः30 बजे बिजनौर में नगीना, बिजनौर और मुजफ्फरनगर के विधानसभा पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेगें।

इसके बाद दिन में 03ः00 बजे वह गजरौला में सांसद कंवर सिंह तंवर के निवास पर अमरोहा, मुरादाबाद व मेरठ विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेगें।

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह, दोपहर 2:30 दोपहर कैराना में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा के उम्मीदवारों के लिये वोट मांगेंगे। इसके बाद वह शामली में दोपहर बाद 3:15 बजे शामली और बागपत जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यहां से वह मेरठ रवाना हो जायेंगे। जहां वह शाम 5:15 बजे विशिष्ट जन बैठक में शामिल होंगे।

इनके अलावा मुख्यमंत्री योगी आज दोपहर 12ः30 बजे अलीगढ़ के रघुनाथ पैलेस इलाके में घर घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान वह अलीगढ़ के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक भी करेगे। दोपहर 02ः00 बजे वह बुलन्दशहर के प्रदर्शनी मैदान इलाके में घर घर जाकर जनसंपर्क कर शहर के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले योगी लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रदेश भाजपा कायार्लय से प्रदेश के विभिन्न इलाकों के लिये प्रचार वाहनों को रवाना करेंगे।

Scroll to Top